छतारी : ।भारत पुष्प। सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू अग्रवाल के निर्देश पर पहासू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम द्वारा कीरतपुर में हेपेटाइटिस की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 108 मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिया गया। जहां पर ग्रामीणों को जागरूक भी किया है। बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र के गांव कीरतपुर में पहासू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम द्वारा ग्रामीणों की हेपेटाइटिस की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया। गांव कीरतपुर स्थित विवेक मास्टर के कमरा पर आयोजित शिविर में गांव के 108 ग्रामीणों के सैंपल लिए गए हैं। जिससे ग्रामीणों की जांच कराई जाएगी। पहासू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा मनोज कुमार ने बताया हेपेटाइटिस बी एक गंभीर वायरल संक्रमण है जो लीवर को प्रभावित करता है। इसके लक्षणों में थकान, बुखार, पेट दर्द, पीलिया, और गहरे रंग का मूत्र शामिल हैं। अगर आपको लगता है कि आपको हेपेटाइटिस बी हो सकता है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने ग्रामीणों को हेपेटाइटिस के बारे में बचाव और उपचार के लिए जागरूक किया। ग्रामीणों की जांच में हेपेटाइटिस की पुष्टि होने पर मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क दवाई उपलब्ध कराई जाएगी।
![]()
