खुर्जा। ।भारत पुष्प। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने किसानों की समस्याओं को लेकर कहां हम देश के प्रधानमंत्री से मांग करते हैं गन्ना मूल्य 500 गेहूं 3000 रुपए कुंतल, बाजरा मक्का 3500 रुपए कुंतल, अड़हल ,मूंग ,चना, मसूर का भाव 8000 रुपए कुंतल, धान 5000 रुपए कुंतल समर्थन मूल्य करने की मांग करते हुए किसान की खेती घाटे की खेती हो चुकी है इसलिए किसानों का संपूर्ण कर्जा मांफ किया जाए इसी के साथ किसान निधि को बढ़ाकर 5000 रुपए किया जाए और पूर्व सांसद विधायकों की पेंशन बंद कर देश की रक्षा करने वाले सभी फोर्स के जवानों व पुलिस की पेंशन चालू करा कर और होमगार्डों, पीआरडीआदि को भी 10000 रुपए पेंशन दिलाई जाए पत्रकारों को विशेष सम्मान दिलाने के साथ-साथ रजिस्टर्ड पत्रकारों को 20000 रुपए महीना भत्ता दिया जाए और पत्रकारों पर हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई कराने की मांग की गई। उपस्थित रहे किसानों के साथ-साथ ठाकुर सुनील सिह, विष्णु दत्त त्यागी, बंटी सिंह लोधी, सुमित जादौन खेड़ा, अफजाल, रवि सोलंकी, राजेश उपाध्याय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
![]()
