जहांगीरपुर :(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य ने जहांगीरपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप जादौन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।भारत की सेना के अदम्य साहस और ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता के लिए भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें क्षेत्र के पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारियों ने भाग लिया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जगदीश शर्मा ने एस एल फार्म हाऊस पर गोपाल स्वामी को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सौंप कर किया।यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए।डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।यात्रा एस एल फार्म हाउस से प्रारंभ होकर बस स्टैंड,अतर सिंह मार्ग, मैन मार्किट,पुराना बाजार,मंदिर स्टैंड के बाद रामलीला मैदान पर संपन्न हुई जहां पर सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता और अमर शहीद के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित किये। सैकड़ों से भी अधिक संख्या मे पहुंचकर देश भक्ति और एकता का परिचय दिया।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *