जहांगीरपुर : भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) बुद्धवार को आठवें दिवस समर कैम्प में योगाचार्य बाबा बिजेंद्र सिंह ने योगाभ्यास एवं व्यायाम कराया जिसमें संजय कुमार, पौरुष राजन,राकेश कुमार, पियूष, उजाला,विवेक,राजकुमार आर्य,पूजा शर्मा,पारुल शर्मा आदि ने छात्र/छात्राओं के साथ योगाभ्यास एवं व्यायाम किया।उसके उपरांत विद्यार्थियों के लिये पेपर मैशे एवं चित्रकला का आयोजन कराया जिसमें छात्र /छात्राओं ने सुंदर एवं आकर्षक चित्र /पोस्टर बनाये तथा पेपर मैशे में अति शानदार कार्टून एवं खिलोने भी बनाये ।प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा एवं कैंप प्रभारी मदन गोपाल शर्मा के साथ सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने निरीक्षण किया इसमें आजाद सदन ने चित्रकला में और सुभाष सदन ने पेपर मैशे में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *