सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आने वाली 22 जुलाई 25 को कांवड़ सेवा जल और 27 जुलाई को मोहर्रम का त्योहार होने जा रहे है। इसलिए सभी जिलो के सभी कस्बों के थानो पर सभी समुदायों के धर्म गुरुओ व डीजे संचालकों संग शांति समिति की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाए और इन त्योहारों के बीच आने वाली समस्याओं  को हल किया जाए। उसी क्रम में सिकंदराबाद कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक नगर कोतवाल अनिल कुमार शाही की अध्यक्षता में की गयी।

बैठक में दोनों समुदाय के धर्म गुरुओं के अलावा डीजे संचालक, मोहर्रम संचालक, कांवड़ सेवा शिविर संचालकों के साथ साथ नगर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में नगर कोतवाल अनिल कुमार शाही ने सभी को बताया की मोहर्रम की ऊंचाई 8 फिट से अधिक नही होनी चाहिए ताकी कोई अप्रिय घटना ना घटे। ओर डीजे संचालकों को भी सख्त निर्देश देते हुए कहा की डीजे की लंबाई और चौड़ाई ज्यादा नही होनी चाहिए और आवाज भी कंट्रोल मे होनी चाहिए। और इसके अलावा कांवड़ लाने वाले मार्गो पर गड्ढा नही होने चाहिए। बताया कि इन दोनो त्योहारों पर हाय हुललड़ यानी हुड़दंग नही होना चाहिए शांतिपूर्ण तरीके से ये दोनो त्योहार मनाये जाने चाहिए।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *