खुर्जा। ।भारत पुष्प। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत (पंजीकृत) द्वारा, अटल सभागार, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करने वाले भारत के अलग-अलग प्रदेशों/शहरों से, अलग-अलग विधाओं में पारंगत 52 विभूतियों को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से अलंकृत किया। जिसमें नगर निवासी प्रेम प्रकाश अरोरा को भी आमंत्रित किया गया। साथ ही मंच से प्रेम प्रकाश अरोरा को राष्टीय गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। बता दें कि प्रेम प्रकाश अरोरा नगर की अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुडे हैं तथा उसी के माध्यम से जन सेवा में लगे रहते हैं।
![]()
