खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग छात्र छात्राओं को दी जाएगी । महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो डिंपल विज़ ने बताया समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रतिभावान, मेधावी लगन शील, परिश्रमी सभी संवर्गो के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निशुल्क कोचिंग 18.7.2025 से आरंभ हो रही है। इसमें सिविल सेवा परीक्षा, जेईई, नीट, एनडी ए, सीडीएस आदि परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग अभ्यर्थियों को दी जाएगी।
![]()
