खुर्जा: ।भारत पुष्प। शक्ति साहित्य संस्था द्वारा आयोजित काव्य गोष्ठी का आयोजन नारायण समाचार पत्रालय खुर्जा में तीज महोत्सव व अन्य पर्वों की श्रंखला में किया गया। संस्था की अध्यक्षा ऋतु गुप्ता और संरक्षिका साधना अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका संचालन रेनू तायल द्वारा बहुत खूबसूरती से किया गया । पूनम शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना करके दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में पूनम शर्मा की पुस्तक “सुनो ना मैं स्त्री हूं” का विमोचन भी किया गया। काव्य गोष्ठी में कवियत्रियो द्वारा हर रस  की रचनाएं बहुत खूबसूरती से पेश की गई। ऋतु गुप्ता की कविता “दो गुलाबों सा प्रेम मेरा तुम्हारा”, साधना अग्रवाल की “यह कैसी कुर्बानी” शेफाली पांडे की “तीज का त्योहार आया सखी”, पूनम शर्मा की “रजनीगंधा सा तुम्हारा बदन”, अंजलि मित्तल की “पन्ना धाय का त्याग”,लक्ष्मी कानोडिया की “लातों के भूत बातों से नहीं मानते”, वर्षा गुप्ता की “शिव पार्वती प्रेम”, अनीता अग्रवाल की “हरियाली तीज की याद” मीनू गुप्ता की “मेरे भोले जैसा कोई नहीं” रेनू तायल की “जीवन के महाभारत में”, निशा गोयल की “सावन की बहार है “आदि कविताएं प्रमुख रही।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *