खुर्जा। ।भारत पुष्प। रविवार को रोटरी क्लब खुर्जा सिटी द्वारा तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन भव्यता के साथ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ गणेश वंदना, शिव स्तुति, भरतनाट्यम, राधा कृष्ण की फूलों की होली के नृत्य से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि काव्य सौरव रस्तोगी मनोनीत मंडल अध्यक्ष व तृप्ति रस्तोगी मुरादाबाद से रहे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में रोटरी क्लब खुर्जा सिटी को मंडल के जीवंत क्लब में बताएं उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों में और उनकी एने में भरपूर ऊर्जा और कार्यक्रम के प्रति लगन आपसी सद्भाव देखने को मिला जो कि रोटरी के अंदर एक उदाहरण है। कार्यक्रम का संचालन क्लब संरक्षक राजीव बंसल ने किया। तीज कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक कल्पना वर्मा कुमकुम सराफ निमिषा जैन ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए रोटरी महिलाओं के आगमन से लेकर प्रस्थान तक जिस प्रकार तीज का परिदृश्य दिखा वह अपने आप में मनोरम था।

तीज क्वीन का अवार्ड कुसुम शर्मा को मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विनर के बीच में तीज क्वीन का लकी ड्रा निकाला अन्य प्रतियोगिताओं मेंसब खेलो सब जीतो या फिर रिंग घुमाओ इनाम पाओ गेम्स एम एन्स ने बहुत एन्जॉय किया। साथ ही बैलून गेम एम श्रुति बंसल, तनु चौधरी अंजू मित्तल विजेता रहीं वहीं दूसरा गेम स्ट्रॉ विद ग्लास गेम एम दीपशिखा अग्रवाल, गीता बंसल, शीनू शर्मा कंचन आहूजा विजेता रहीं। तीसरा गेम एम कॉइन गेम एम मंजू प्रजापति, शोभा अग्रवाल, नेहा जिंदल विनी रहीं। चौथा गेम एम स्पून पिक गेम एम गरिमा बाटला वर्षा अग्रवाल विजेता रहीं। रोटेरियन्स का बीच गेम्स एम बैलोन गेम दूसरा बॉल गेम था जिसमें प्रवीण मित्तल, रूपेश अग्रवाल, सुनील गुप्ता, अनुराग गर्ग विजेता रहें। कार्यक्रम का समापन डांडिया नृत्य से हुआ। कार्यक्रम में नीरज वर्मा, भविष्य भूषण सराफ, सौरभ जैन, मनीष बंसल, प्रेम प्रकाश अरोरा, रोहित अग्रवाल, दीपांशु बंसल आदि मौजूद रहे।
![]()
