खुर्जा: ।भारत पुष्प। श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट (पंजीकृत) शाखा खुर्जा के तत्वाधान में श्री भक्त हनुमान ब्यूटी सेंटर पर हरियाली तीज के अवसर पर मिस तीज क्वीन रिया को चुना गया। इस अवसर पर छात्राओं का डांस कंपटीशन, मेहंदी कंपटीशन तथा गेम का आयोजन हुआ। छात्राओं की डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर निशा, द्वितीय स्थान पर श्रुति अग्रवाल, तृतीय स्थान पर मंजू रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गुरप्रीत कौर, द्वितीय स्थान पर सोनी, तृतीय स्थान पर नंदिनी रहीं। नींबू प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सोनिका द्वितीय स्थान पर निशा तृतीय स्थान पर मंजू रहीं। चूड़ी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर माही एवं द्वितीय स्थान पर रिया, तृतीय स्थान पर गायत्री रहीं।
मटर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मुस्कान अग्रवाल एवं गुरप्रीत सोनिका तथा द्वितीय स्थान पर प्रिया और दीपिका एवं तृतीय स्थान पर श्रुति और बबीता रहीं। प्रतियोगिता में विजेता सभी प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। पत्रिका प्रकाशन समिति के सदस्य नवीन बंसल ने कहा कि संस्था के 15 वें अधिष्ठापन समारोह को स्मरणीय रखने के लिए ट्रस्ट श्री भक्त हनुमान स्मृति पत्रिका का विमोचन सर्वजातीय सामूहिक समारोह के अवसर पर करेगी। कार्यक्रम में डीसी गुप्ता, बसन्त कानोडिया, नवीन बंसल, पीयूष अग्रवाल एवं प्रमोद भारद्वाज “गुरुजी”, सीपी वर्मा, अशोक वूडवुड, महेश भार्गव, प्रियदर्शन भारद्वाज, नवनीत गोयल, हरिओम गुप्ता, संजय गर्ग, अरुण कुमार तथा महिला प्रकोष्ठ से सरिता रानी गुप्ता, लक्ष्मी कानोडिया, नेहा अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, अलका अग्रवाल, आरती बंसल एवं मुख्य प्रशिक्षिका संगीता गर्ग आदि का विशेष सहयोग रहा।
![]()
