सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज में राखी प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में 84 छात्राओं ने भाग लिया।
जिसमें सीनियर वर्ग में प्रथम आरुषि ,चिंकी द्वितीय स्थान पर तथा मानसी कौशिक तृतीय स्थान पर रहीं। इसी क्रम में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर सृष्टि, आस्था द्वितीय स्थान पर तथा तृतीय स्थान पर पलक रहीं। सभी विजेतायों को विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रकाश बंसल तथा प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने पुरस्कार प्रदान किया।
![]()
