सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सोमवार को प्रथम नवरात्रि पर माता रानी के भक्त मां ज्वाला की अखंड़ ज्योति दिल्ली के झंड़ेवालान से पदयात्रा कर मंदिरों में स्थापित करा दिया। उसी क्रम में माता रानी के भक्तों ने दिल्ली के मंदिर झंड़ेवालान से पदयात्रा कर बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास एंव डोल नगाड़े डी0जे के साथ माता ज्वाला की अखड़ ज्योति लाकर नगर के विभिन्न मंदिरों मे आरती वंदन कर स्थापित करायी गयी। इस अखंड ज्योति यात्रा मे विभिन्न प्रकार की झांकियां व महा काली के अखाड़े शोभायमान नजर आ रहे थे।
भक्तगण झूम-झूमकर नाच गाकर खुशी मनाते नजर आ रहे थे। इस ज्योति यात्रा को सफल बनाने मे सिकंदराबाद पुलिस का भरपूर सहयोग रहा क्योकि चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर बनी रही और बड़े आकार के डीजे को नगर के अंदर प्रवेश नही होने दिया मगर डीजे संचालको की मनमानी व हठधर्मी के कारण कबाड़ी बाजार में डीजे तेज आवाज में खुब बजते रहे जबकी नगर एसडीएम दीपक पाल नें डीजे संचालकों संग हुई बैठक में तेज आवाज में डीजे ना बजाने की नसीहत दी थी मगर फिर भी डीजे संचालकों ने उपजिला अधिकारी के आदेशों को हवा में उड़ाकर मनमानी करते दिखाई दिये।
![]()
