सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मिशन शक्ति-5 के पांचवे चरण का शुभारंभ किया है। इस योजना का यूपी के सभी जिलों व तहसीलों के थानों में कार्यक्रम आयोजित कर मिशन शक्ति कार्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है। उसी क्रम में सिकंदराबाद थाना में मिशन शक्ति-5 कार्यक्रम आयोजित कर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही की अध्यक्षता में किया गया और इस कार्यालय का शुभारंभ रोटरी कार्यकर्ता पायल गौड ने फीता काटकर किया। इस मिशन शक्ति-5 के कार्यक्रम में महिला थाना सबइंस्पेक्टर ने मुख्यमंत्री द्वारा चलायी जा रही इस योजना के बारे में मौजूदा महिलाओ व कोलिज की छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
![]()
