खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा स्वच्छता ही सेवा के अभियान के तहत कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर गीता सिंह के निर्देशन में स्वच्छ भारत विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 20 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डिंपल विज ने कहा कि शिक्षक के साथ-साथ इस तरह की गतिविधियों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है तथा अपनी कला को प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर गीता सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में युवाओं की भूमिका अहम है। यदि आज का युवा सजग है तो स्वर्णिम भारत की कल्पना की जा सकती है। छात्रों ने घर में रखें खराब सामान से सुंदर-सुंदर सजावटी वस्तुएं भी बनाई। जिसकी सभी ने भूरि -भूरि प्रशंसा की की तथा कहा कि सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र तथा स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या ने बताया कि व्यर्थ की वस्तुओं कलात्मक आकृतियों का निर्माण कर छात्रों ने अपने रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर प्रोफेसर रेखा चौधरी, नीलू सिंह ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका का निर्वाह किया। वेस्ट से बेस्ट निर्माण प्रतियोगिता में मनिष्का तोमर बीए द्वितीय वर्ष प्रथम स्थान पर, दिव्या बीए प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान पर, फरहीन बीए तृतीय वर्ष तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर प्रोफेसर बीना माथुर डॉ अनामिका द्विवेदी, रेखा रानी आदि उपस्थित रहे।।
![]()
