बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के तत्वावधान में देश के अमर क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह की 118वीं जयंती को शहीद चौक पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने सरदार भगत सिंह प्रतिमा और पूरे शहीद चौक परिसर में 1100 दीप जलाकर भारत के मानचित्र को भव्यता से सजाकर शहीदों को नमन किया। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, नेशनल रिकॉर्ड होल्डर निकुंज तोमर, जिला उपासना प्रमुख कृष्ण मिश्रा, उमाशंकर, देव शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने सुबह ही साफ-सफाई कर भगत सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दिन भर कठिन परिश्रम कर शहीद स्मारक परिसर में भारत का विशाल मानचित्र बनाकर पूरे शहीद चौक को फूलों, तिरंगा गुब्बारों, रंगीन लाईटों से सजाया। संध्या से देर रात्रि तक चले कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्र चेतना मिशन अध्यक्ष हेमन्त सिंह, वरिष्ठ व्यापारी नेता दिनेश कुमार धन्नू, योग गुरु नरेन्द्र बंसल, हैंडपंप व्यापार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल, भाजपा नेता नदीम अख़्तर, सिख संगत के प्रमुख सरदार नवतेज सिंह एवं दलजीत सिंह, चौपाल फाउंडेशन अध्यक्ष दर्श वत्स आदि अतिथियों ने भारत माता एवं भगत सिंह के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर शुभारंभ किया। वीर रस के युवा कवि शुभित अग्रवाल एवं बुलंदशहर पुलिस के कांस्टेबल यशवीर सिंह गौतम ने विभिन्न देशभक्ति गीत व रागनियों की प्रस्तुति से जोश और जुनून का प्रवाह किया। राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा शहीद चौक पर सुसज्जित रंगोली में भारत के हृदय में भगत सिंह का चित्र दर्शाते हुए 1100 दीपों को जलाकर राष्ट्रवाद की ज्वाला को प्रकाशमान किया। कार्यक्रम में हेमन्त सिंह, निकुंज तोमर, कृष्ण मिश्रा, नरेन्द्र बंसल, दिनेश कुमार धन्नू, राजीव सिंघल, पृथ्वीराज सिंह, पंकज अग्रवाल, दिग्विजय सिरोही, देव शर्मा, शुभित अग्रवाल, कपिल राणा, अभिनव वर्मा, हिमांशु वाल्मीकि, विशाल त्यागी, गौरव मित्तल, अजीत सक्सेना एडवोकेट, संजीव सेठ, पुनीत जैन, सरदार राजीव सिंह, कुलदीप अग्रवाल, तेजा सिंह, अरुण राजपूत, लकी पंडित, आदि सैकड़ों लोग सम्मिलित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *