खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गयी । इस उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने उप-प्रधानाचार्य जय भगवान शर्मा एवं समस्त शिक्षकों के साथ ध्वजारोहण किया । तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी के चित्र सम्मुख पुष्प अर्पित किये । विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य राम गोपाल सिंह एवं आचार्या रीता वत्स द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी का संक्षेप में वर्णन किया गया । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में महात्मा गांधी के दर्शन एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शो को शिक्षा के माध्यम से बच्चों को प्रेषित करने का आवाह्न किया । इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के खेलकूद प्रमुख पंकज कुमार गुप्ता ने किया ।
![]()
