–क्षेत्रीय विधायक व चैयरमैन नें नारियल फोड़कर भूमि पूजन कर किया शुभारंभ
सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जैसे-जैसे आबादी बढ़ती है वैसे-वैसे विकास भी होता रहता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकीयां व थानों मे भी वृद्धी होती रहती है। उसी सुरक्षा व्यवस्था की वृद्धि को लेकर नगर के मुहल्ला खारी कुंआ निकट जामामस्जिद पर एक पुलिस चौकी का निर्माण कराया जाना सुनिश्चित किया गया। इस पुलिस चौकी के निर्माण को लेकर गुरूवार को क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह व नगर चैयरमैन डाक्टर प्रदीप दीक्षित व सीओ भास्कर कुमार मिश्रा एंव नगर कोतवाल अनिल कुमार शाही ने नारियल फोड़कर भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। क्षेत्रीय विधायक व चैयरमैन डाक्टर प्रदीप दीक्षित ने बताया की नगर सिकंदराबाद की बढ़ती आबादी को देखते हुए नगर के बाजारो व मुहल्लों की चाक चोंबद सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नगर के मुहल्ला खारी कुंआ पर एक पुलिस चौकी का निर्माण कराया जा रहा है और बताया की आसपास के दुकानदारों व निवासियों की मांग थी की इस क्षेत्र में से स्कूल कोलिज की छात्राएं आती जाती है उनकी सुरक्षा व्यवस्था व ईलाके की भी सुरक्षा हेतू यहा पर पुलिस चोकी अति आवश्यक है इसलिए हमारे क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह के भरकस प्रयास से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आदेशानुसार खारी कुंआ पर नगर पालिका की जमीन पर पुलिस चोकी का निर्माण कराया जा रहा है। इस मोके पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डाक्टर प्रदीप दीक्षित, सीओ भास्कर कुमार मिश्रा, नगर कोतवाल अनिल कुमार शाही, पिंकी बोहरा,अरविंद दीक्षित, ब्रजभूषण गर्ग व नगर पालिका कर्मी एंव नगर निवासी मौजूद रहे।
![]()
