सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर में मां दुर्गा की भव्य सवारी बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। मां दुर्गा की शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक व चैयरमैन डाक्टर प्रदीप दीक्षित ने गणेश जी महाराज की आरती वंदन कर किया। यह भव्य सवारी नगर कोतवाली के सामने चेंबर की धर्मशाला से शुभारंभ होकर चौधरीबाड़ा, बड़ा बाजार, हनुमान चौक होते हुए कबाड़ी बाजार के रास्ते भजनलाल मंदिर पर सकुशल संपन्न हुई। इस शोभायमान कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां शोभायमान नजर आ रही थी और बाहर से आये विभिन्न प्रकार के बाजे,शहनाई व नफीरी अपनी-अपनी मधुर आवाजों का जादू बिखेरते नजर आये और डीजे पर नवयुवक ठूमके लगाकर झूमते रहे ओर इसके अलावा किन्नर समाज के श्रद्धालुओ नें भी राधा कृष्ण स्वरुप धारण कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *