-राम ने वानर जाती सुग्रीव से मित्रता कर बाली का किया वध
सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर में चल रही रामलीला में जब भगवान राम जी ने शबरी के झूठे बेर खाकर सिद्ध कर दिया की भक्त के वश में है भगवान। उसके बाद भगवान श्री राम किष्किंध्यां पर्वत पर पहुंच गए और राम भक्त हनुमान जी से भेंट हो गयी तो हनुमान जी ने किष्किंध्यां पर्वत के वानर जाति के राजा सुग्रीव से भगवान की मुलाकात कर मित्रता करा दी तो भगवान राम ने मित्रता का फर्ज निभाते हुए सुग्रीव के भाई बालि का वध कर पंपापुर का राजा बना दिया तो सुग्रीव ने भी अपना वादा निभाते हुए हनुमान जी द्वारा सीता का पता लगाकर राम जी की मुद्रिका देकर ओर सीता जी की निशानी लेकर लंका में जा धमके और लंकापति रावण को अपना बल दिखाकर लंका दहन कर वापस रामादल में आ गए और सीता माता की सबकुछ हाल बता दिया।
लीला का सार कथा वाचक दामोदर दास शर्मा वृंदावन वालो ने बहुत सुंदर व सरस भाषा में रसास्वादन कराया। इस मौके पर रामलीला कमैटी के चैयरमैन सचिन शर्मा, राहुल गुप्ता, राकेश मोहन सर्राफ, जगदीश बजाज, लोकेश कोशल, अर्जुन वर्मा, अरविंद दीक्षित के अलावा सैंकड़ो भक्तगण मौजूद रहे।
![]()
