खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री गोपाल संकीर्तन मंडल एवं दिव्य जीवन संघ शाखा,खुर्जा के तत्वावधान में शुक्रवार को मानव कल्याण और जनसेवार्थ संत निवास पर दमा, सांस, एलर्जी की आयुर्वेदिक दवा का निःशुल्क वितरण किया गया। जितेंद्र सिंह एडवोकेट, निरंजन लाल, जगमोहन लाल, डॉक्टर आरसी वर्मा एवं सचिव रमेश बंसल आदि ने दवा खाने से होने वाले लाभ और अपने अनुभव बताये। जितेंद्र सिंह एडवोकेट ,विनोद सिंघल, जगदीश चंद्र ,महेंद्र पाल, दिनेश प्रदीप, जय भगवान अग्रवाल ,राजकुमार अग्रवाल , नीरज ,रेखा रानी ,शकुंतला, अनिल कुमार आदि दो सौ (200 ) रोगियों को यह दवा निशुल्क बांटी गई। मंडल के सचिव रमेश कुमार बंसल ने बताया कि यह दवा त्रिचा आयुर्वेद विवेक विहार शाहदरा ,दिल्ली के सेठ रोशन लाल अग्रवाल के सुपुत्र संदीप अग्रवाल द्वारा मंडल के डॉ० आरसी वर्मा द्वारा मंडल को प्राप्त हुई ।यह दवा वर्ष में दो बार ग्रीष्म और शरद ऋतु मेंरोगियों को निःशुल्क बांटी जाती है। इस दवा का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। मंडल द्वारा एक धर्मार्थ होम्योपैथिक औषधालय भी मानव सेवा में चलाया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन नगर और आसपास के क्षेत्र से सैकड़ो रोगी दवा प्राप्त कर लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मंडल के संरक्षक ठाकुर दुष्यंत सिंह, अध्यक्ष दिनेश प्रदीप, सचिव रमेश कुमार बंसल द्वारा रोगियों को यह दवा बांटी गई। मंडल के जय भगवान अग्रवाल ने रोगियों को इस दवा को खाने की विधि और परहेज तथा दवा खाने का समय बताया। मंडल के सचिव रमेश कुमार बंसल ने यह भी बताया कि गत 20 वर्षों से मंडल यह दवा रोगियों को निशुल्क वितरित कर रहा है। इस दवा को बताई गई विधि और परहेज से खाने पर अवश्य लाभ प्रदान करती है । मंडल के संरक्षक ठाकुर दुष्यंत सिंह, अध्यक्ष दिनेश प्रदीपऔर सचिव रमेश कुमार बंसल ने सभी के स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की।
![]()
