बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। देश के प्रधानमंत्री की प्रेरणा से ग्रामीण अंचल पर युवाओं में विभिन्न खेलो में छिपी प्रतिभाओं को एक मंच के माध्यम से निखारने के लिए जनपद में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से ब्लॉक, तहसील ओर जनपद स्तर पर विभिन्न खेलों का आयोजन करते हुए युवाओं को उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। शुक्रवार से शुरू हो रहे सांसद खेल महोत्सव का यमुनापुरम स्टेडियम शुभारंभ सांसद डॉ0 भोला सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत डॉ0 अंतुल तेवतिया, जिलाधिकारी श्रुति ने दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया। इस मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विकास चौहान सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *