गुलावठी। ।भारत पुष्प। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग बुलन्दशहर द्वारा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल एवं पुष्टाहार विभाग तथा ग्रामीय विकास विभाग के समन्वय से मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत विकास खण्ड गुलावटी पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सुनिल कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, एडीओ पंचायत मोहित अग्रवाल, एडीओ सहकारिता कृष्ण कुमार यादव तथा बीएमएम शिव मोहन, अनूप द्वारा महिलाओं को महिलाओं ओर बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा,एवं स्वावलंबन हेतु जागरूक किया। साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में उपस्थितजनों को जानकारी प्रदान की। गोष्ठी में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं ओर मंगल दल के सदस्यों ने भाग लिया।
![]()
