बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। मिशन शक्ति 5.0 के तहत जारी कार्ययोजना के क्रम में जय प्रकाश यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशों के तहत शुक्रवार को ड्राइविंग माय ड्रीम्स (मेगा इवेंट) के अंतर्गत व्यस्क महिलाओं और बालिकाओ को प्रेरित करते हुए ड्राइविंग कोर्स के लिए नीरज शर्मा से समन्वय करते हुए विशाल मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से व्यस्क महिलाओं और बालिकाओ को कार सीखने हेतु 15 व्यस्क बालिकाओ का रजिस्ट्रेशन कराकर ड्राइविंग सीखने हेतु जोड़ा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया। इस अवसर पर जय प्रकाश यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सूबेदार सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास, सहायक श्रमायुक्त पल्लवी, समाज कल्याण अधिकारी विकास नीलम चौहान एवं महिला कल्याण विभाग की टीम उपस्थित रहीं । कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओ में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें यातायात हेतु पुरुषों पर निर्भर नहीं रहे, बल्कि उनके नवीन जीवन कौशल का विकास करना है ।
![]()
