सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा SIR यानी गणना करायी जा रही है। यह गणना 4 नवम्बर 25 से शुरु हो चुकी है। सरकार के आदेशानुसार बीएलओ घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार के सभी मतदाताओ को गणना पत्र की डबल कोपी देने का आदेश दिया गया है मगर बीएलओ कही पर गणना पत्र की एक ही कोपी दे रहे है ओर कही पर दों कोपी दे रहे है। जिसकी शिकायत नगर एसडीएम को मतदाता कर रहे है। उसी शिकायत को ध्यान में रखकर नगर एसडीएम नगर के बूथों पर जाकर औचक निरीक्षण कर सटीक जानकारी जुटाने में जुटे हुए है और गणना पत्र भरने की विस्तृत जानकारी दे रहे है ओर कुछ महिला बीएलओ मेहनत से कार्य पूर्ण कर चुकी है।  उसी क्रम में सोमवार को सिकंदराबाद एसडीएम ने 05  बीएलओ व सुपरवाइजरों को 100 % गणना पत्र जमा करने पर उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मामले को लेकर जब हमारे संवाददाता ने नगर एसडीएम दीपक पाल से विस्तृत जानकारी जुटाई तो बताया की सिकंदराबाद क्षेत्र मे जो गणना पत्र बीएलओ व सुपरवाइजरों द्वारा वितरण कर भरवाये जा रहे थे उनमें से 02 पुरुष जयकरण, मुकेश व 05 महिला बीएलओ राजकुमारी,नीलम भाटी, अमीता,सरिता मिथलेश ने अपने-अपने क्षेत्र का 100%  कार्य पूर्ण कर संबंधित कार्यालय मे जमा करा दिये गये है। इस क्रम में इन सातों बीएलओ व सुपरवाइजरों को तहसील सभागार में प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *