बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। 01 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस मनाया जा रहा है। उसी क्रम मे विश्व एड्स दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने रैली निकालकर लोगो को जागरुक किया। जिला चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में डा0 हेमन्त रस्तोगी, जिला क्षय रोग अधिकारी, बुलन्दशहर द्वारा विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में एक रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार दोहरे ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली जिला चिकित्सालय से चलकर कालाआम, डिप्टीगंज होते हुए जिला चिकित्सालय में आकर संपन्न हुई। सीएमओ सुनील कुमार दोहरे ने बताया की रैली के निकालने का उद्देश्य जनता को HIV/AIDS के प्रति जागरूक करना था। रैली के समापन के उपरान्त जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा ए्डस से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। बैठक में एड्स एवं टी0बी0 के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]()
