डिबाई। ।भारत पुष्प। शुक्रवार को विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ विधानसभा क्षेत्र डिबाई के कुबेर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में हुआ। जिसका उद्घाटन विधायक विधानसभा क्षेत्र डिबाई चंद्रपाल सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण विभाग द्वारा कराया गया। पहले दिन के खेलों में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स आदि विधाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि नेत्रपाल सिंह और धर्मेंद्र काली, ब्लॉक प्रमुख दानपुर आनंद लोधी, ब्लॉक प्रमुख पति डिबाई अनार सिंह, मंडल अध्यक्ष मयंक वार्ष्नेय, मुकेश चौधरी, पिंटू लोधी, जिला आईटी सह-संयोजक नील भारद्वाज, चेतन राज, पवन सिंह, अनिल मास्टर, राजू यादव, अंकुर लोधी, दुर्वेश लोधी, अमित कुमार, किनिक उपाध्याय, उमेश शर्मा, संजीव चौधरी आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का सफल आयोजन जिला युवा कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अभिषेक त्यागी, कुलदीप पूनिया, भूपेंद्र सिंह अत्री, अंकित भाटी ने बेसिक तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के खेल शिक्षकों के सहयोग से किया गया।
![]()
