बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। बुद्धवार को जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। पेंशनर दिवस में पेंशनरों की जिला स्तर की प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्तापूर्ण करने व शासन स्तर की प्राप्त शिकायतों का निस्तारण हेतु शासन को पत्राचार करने के निर्देश दिए। पेंशनर दिवस के अवसर पर समस्त विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि पेंशनरों की विभागीय समस्याओं का निस्तारण ससमय व गुणवत्तापूर्ण करे, जिससे पेंशनरों को पूर्ण लाभ मिल सके। इस अवसर पर प्रधानमंत्री को सम्बोधित संगठनो द्वारा अपनी मांगों को लेकर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार को ज्ञापन भी दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ अनिल कुमार यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *