खुर्जा । ।भारत पुष्प। एकेपी महाविद्यालय में लड़कियों के स्वास्थ्य तथा मासिक धर्म पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आए चिकित्सकों छात्रों को मासिक धर्म से आने वाले बदलाव तथा स्वास्थ्य की देखने के सुझाव दिए तथा इस दौरान व्हिस्पर कंपनी की तरफ से सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। जिसमें विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं तथा चिकित्सकों व प्राध्यापिकाओं ने भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डिंपल बिज ने बताया कि महिलाओं में मासिक धर्म के समय आने वाली समस्या तथा उससे होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के बारे में महाविद्यालय में आए चिकित्सकों डॉक्टर पूजा सिंघानिया तथा डॉक्टर निधि ने विस्तार पूर्वक छात्राओं से वार्ता की और उनको समझाया तथा छात्राओं से के सामने आ रही समस्याओं को सुनकर समाधान बताया साथ ही किस प्रकार का खाना चाहिए किस समय पर क्या करना चाहिए इस पर भी चिकित्सकों में अपने विचार रखें। इस मौके पर न्याय फाउंडेशन की अध्यक्ष ललित पांडे ने छात्राओं के विकास के लिए आवश्यक कार्यों के बारे में बताया तथा जिस पर व्हिस्पर कंपनी से आए जितेंद्र द्वारा महाविद्यालय के अध्यापिकाओं के साथ छात्रों को लगभग चार सौ सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *