सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। मंगलवार को जनपद बुलंदशहर के तहसील सिकंदराबाद के गांव नगला वशी निवासी वरिष्ठ सेनानी जिसने वर्ष 1962, 65 और 1971 मे भारत – पाक जंग में डटकर मुकाबला किया था। वह योद्धा हवलदार नानक चंद पंचतत्व में विलीन हो गए। इस योद्धा ने अपने अनुभव और ज्ञान के प्रकाश से लंबे समय तक अपने समाज को रोशन रखा। इस गनमीन मौके पर इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन तहसील अध्यक्ष खुर्जा सूबेदार मेजर रि. कैलाश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों पूर्व सैनिकों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम सलामी दी।
इस अंतिम संस्कार के अवसर पर बाबूगढ़ छावनी से आई सैनिक टुकड़ी द्वारा चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ रीत परेड कर पुष्पांजलि अर्पित की गई और भारतीय सेना द्वारा पूर्व सैनिक को दिया जाने वाला सम्मान तिरंगा झंडा दिवंगत आत्मा के पुत्र महेंद्र सिंह को सौंपा गया इस अवसर पर भारी तादाद में ग्रामवासी ,क्षेत्रवासी और पूर्व सैनिक उपस्थित रहे,और गमगीन माहौल में भारत माता की जय, देश के अमर शहीदों की जय ,वंदे मातरम नारों से समस्त ग्राम प्रांगण गूंज उठा।
![]()
