सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मशताब्दी के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथी ने अटल की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया उसके बाद मुख्य अतिथी उ0प्र सरकार के पूर्व मंत्री एमएलसी अशोक कटारिया का क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने अगंवस्त्र पहनाकर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सभी मंचासीनों नें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई  के जीवनकाल पर प्रकाश डाला और सम्मेलन में अटल के लोकतांत्रिक मूल्यों, मर्यादा और संवाद की परंपरा को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया व कराया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं एमएलसी अशोक कटारिया रहे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी लोकतंत्र के सच्चे रोल मॉडल थे। उनका संपूर्ण राजनीतिक जीवन संवाद, सहमति और संवैधानिक मूल्यों को समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा लोकतंत्र की गरिमा को सर्वोपरि रखा। सम्मेलन में वक्ता लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि अटल बिहारी ने भारतीय राजनीति को मर्यादा, संवाद और सहमति की नई दिशा दी और उन्होंने अपने आचरण से यह सिद्ध किया कि लोकतंत्र में असहमति भी उतनी ही आवश्यक है जितनी सहमति। वर्तमान राजनीतिक परिवेश में अटल जी के विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं इसके बाद डिबाई की पूर्व विधायक अनिता लोधी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों और सिद्धांतों पर चलकर ही एक मजबूत और सशक्त लोकतंत्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान, दीपक दूल्हेरा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित, मोहित सिंघल, त्रिवेशराम गुप्ता, अरविंद दीक्षित, पिंकी वोहरा, नवीन गुप्ता, मनीष भाटी, नवीन राजपूत, संजीव शर्मा, सचिन सैनी, प्रेम राणा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *