जहांगीराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना पुलिस नें महिला से लूट करने वाले 4 आरोपीयों को आभूषणों सहित गिरफ्तार कर फर्दाफाश कर दिया। एसपी देहात डाक्टर तेजवीर सिंह नें बताया कि जहांगीराबाद व स्वाट टीम पुलिस ने महिला से आभूषण लूटने वाले महिला सहित 4 आरोपीयों को आभूषणों सहित गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया है और बताया की जहांगीराबाद थाना पर 28 दिसंबर 25 को पीड़ीता शगुफ़्ता पत्नी शरीफ द्वारा शिकायत देकर बताया गया की उनके साथ 27 दिसंबर की रात को जब वह परिवार जहांगीराबाद से बुलंदशहर जा रहे थे ओर रास्ते में अधिक कोहरा होने के कारण कार रोककर शीशा साफ करने लगे उसी बीच कुछ अज्ञात लोगो ने उनके साथ आभूषणों की लूट कर ली थी इस शिकायत पर जिला कप्तान के आदेशानुसार जहांगीराबाद थाना में मुकद्दमा दर्ज कराकर पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गयी थी। उसी मामले को लेकर आज जहांगीराबाद पुलिस व स्वाट टीम में महिला सहित चार आरोपीयों को जुगसाना कला के पास से गिरफ्तार कर लिया हे इनके कब्जे से लूटे गये आभूषणों मे एक गले की चैन,2 कंगन , 3 हाथ की चूड़ी, एक स्कार्पियो कार, एक बाईक व अवैध चाकू बरामद किए गए हे। ओर बताया की इनकी पहचान आरोपी हारिश उर्फ समीर व महिला आरोपी नन्ही आपस मे मां बेटे है और नन्ही शगुफ़्ता की बहन है। समीर ने अपने अन्य 2 साथी शवशुदुआ व गोलू के रुप में हुई है और बताया की समीर ने उपरोक्त साथियो संग मिलकर योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया था।
![]()
