बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जब कोई सैनिक देश पर शहीद होकर वापस घर आता है तो उसका अंतिम संस्कार सैनिको की मौजूदगी मे तिरंगा से मान-सम्मान देकर किया जाताहै। उसी क्रम में मंगलवार को जनपद बुलंदशहर देहात के गांव सैदपुर निवासी वरिष्ठ सेनानी कैप्टन मनवीर सिंह का अंतिम संस्कार राष्ट्रीय मान-सम्मान के साथ किया गया।
इस गनमीन मौके पर इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन तहसील अध्यक्ष खुर्जा सूबेदार मेजर रि. कैलाश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों पूर्व सैनिकों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम सलामी दी। इस अंतिम संस्कार के अवसर पर बाबूगढ़ छावनी से आई सैनिक टुकड़ी द्वारा चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ रीत परेड कर पुष्पांजलि अर्पित की गई और भारतीय सेना द्वारा पूर्व सैनिक को दिया जाने वाला सम्मान तिरंगा झंडा दिवंगत आत्मा के पुत्र कुलविंद्र सिंह को सौंपा गया। भारी तादाद में ग्रामवासी ,क्षेत्रवासी और पूर्व सैनिक उपस्थित रहे,और गमगीन माहौल में भारत माता की जय, देश के अमर शहीदों की जय ,वंदे मातरम नारों से समस्त ग्राम प्रांगण गूंज उठा।
![]()
