-व्यापारी के घर नकली सीबीआई बनकर लूट करने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी निकला घर का ही नौकर संजय
बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बुद्धवार को पुलिस ने व्यापारी के घर सीबीआई बनकर लूट करने वाले 5 आरोपीयों को आभूषणों सहित गिरफ्तार कर फर्दाफाश कर दिया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया की आजकल उ0प्र सरकार ने अपराध रोको अभियान चला रखा है इस योजना के अंतर्गत जिला बुलंदशहर मे भी चेकिंग अभियान चलाकर चोर, बदमाश, लुटेरो व वाछिंतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
उसी क्रम में आज बुलंदशहर अनूपशहर पुलिस ने व्यापारी के घर नकली सीबीआई बनकर लूट करने वाले 5 लूटेरो को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया है और बताया की 19 दिसंबर 25 को अनूपशहर थाना पर सूचना मिली की दिनदहाड़े नकली सीबीआई बनकर कुछ अज्ञात लूटेरो ने कस्बे के एक व्यापारी के घर मे घुसकर लूट कर ली है। व्यापारी की शिकायत पर मुकद्दमा दर्ज कराकर पुलिस टीम जांच पड़ताल करने में जुट गयी उसी मामले को लेकर आज जहांगीराबाद पुलिस व स्वाट टीम ने 5 आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान इंद्रपाल उर्फ ताऊ , याकेश उर्फ छोटू , सचिन अलीगढ़ , यशपाल व संजय बुलंदशहर निवासी के रुप में हुई है। इनके कब्जे से 280 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 100 ग्राम चांदी के आभूषण , 13 लाख 30 हजार की नकदी, 3 अवैध तमंचे 6 जिंदा कारतूस बरामद किये है ओर बताया की मुख्य आरोपी इंद्रपाल उर्फ ताऊ व याकेश उर्फ छोटू पर पहले से ही 25-25 हजार के ईनाम घोषित था। बताया की इस लूट के मामले में व्यापारी के घर मे काम करने वाला नौकर संजय ने अलीगढ़ के लुटेरे गेंग से मिलकर इस डकैती की वारदात को अंजाम दिलाया था। इन पांच के अलावा एक आरोपी अंकुर फरार चल रहा है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
![]()
