सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नववर्ष पर पुलिस व बदमाशों संग हुई मुठभेड में एक शातिर बदमाश प्रवीण को पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया अन्य शातिर कोहरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि 31 दिसंबर 25 व 01 जनवरी 26 की रात को जब सिकंदराबाद पुलिस टीम नववर्ष को लेकर गुर्जर चौक के पास संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने से आ रहे संदिग्ध कार सवारों को आता देख पुलिस नें रुकने का ईशारा किया तो वह वापस कांवरा रोड पर भागने तो वह वैगनार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर लगे तो पुलिस टीम ने उनका पीछा किया ओर उन बदमाशों ने अपने आप को घिरा जानकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरु कर दी तो पुलिस ने जबाबी व आत्मरक्षा हेतू फायरिंग की तो एक शातिर बदमाश प्रवीण को पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ओर इसका अन्य साथी कोहरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। घायल प्रवीण से पूछताछ की तो इसने अपना नाम प्रवीण अलीगढ निवासी के रुप में हुई है और इसके अन्य साथी की पुलिस तलाश कर रही है। घायल को ईलाज हेतू सीएचसी भेजा गया ओर बताया की ये शातिर बदमाश नववर्ष के अवसर पर किसी घटना को अंजाम देने निकले थे। इनके मंसूबों को पुलिस ने नाकाम कर दिया। ओर बताया की यह शातिर बदमाश कुख्यात किस्म का अपराधी है जो पैसे की खातिर हत्या व लूट जैसी घटनाओ को अंजाम देता था औ इसी ने अपने 03 अन्य साथीयो संग मिलकर 4 दिसंबर 25 को सिकंदराबाद क्षेत्र मे एक कार की घटना को अंजाम दिया था ओर यह वही लूटी गयी वैगनार कार थी। इनके कब्जे से एक लूटी गयी कार, अवैध तमंचा, जिंदा व खोका कारतूस बरामद किए गए है।
![]()
