स्याना। ।भारत पुष्प। जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में तहसील स्याना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में 23 फरियादियों द्वारा अपनी समस्याओं के प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर मौके पर 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता से करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में सीएमओ डॉ सुनील दोहरे, उप जिलाधिकारी स्याना, सीओ स्याना सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]()
