बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। जिला जज श्री संजय सिंह, जिलाधिकारी श्रुति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण करते हुए बाल बंदियों को सम्प्रेक्षण गृह प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ निशा ग्रेवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिपाठी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुलंदशहर के सचिव शहजाद अली, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड श्री देवेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी सदर दिनेश चंद्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी जय प्रकाश यादव, जेल अधीक्षक श्री रमेश यादव उपस्थित रहे।
![]()
