अलीगढ़। ।भारत पुष्प। जिले के मदराक क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय सेवेंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट और कई जगह जख्म होने के बावजूद, 108 एम्बुलेंस सेवा (UP32FG2751) की तत्परता ने स्थिति को संभाल लिया। इस संबंध में 108 व 102 एम्बुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी मोहम्मद अरशद ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में समय की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा, “हमारी टीम का मुख्य उद्देश्य मरीज को ‘गोल्डन ऑवर’ में उचित चिकित्सा सहायता प्रदान करना है। इस मामले में भी टीम ने पूरी संवेदनशीलता और पेशेवर तरीके से कार्य किया।” एम्बुलेंस में मौजूद EMT शिवकांत यादव ने मौके पर ही त्वरित मेडिकल केयर दी और ERCP डॉक्टर डॉ. हरीश द्विवेदी से समन्वय कर मरीज को डिक्लोफेनाक इंजेक्शन दिया गया तथा ब्लीडिंग को समय रहते नियंत्रित किया गया। पायलट उमेश की सतर्क ड्राइविंग और मेडिकल टीम की सूझबूझ से मरीज को सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुँचाया गया। समय पर दी गई प्री-हॉस्पिटल केयर ने मरीज की हालत को स्थिर बनाए रखा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *