खुर्जा।भारत पुष्प। ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नगर सेवा केंद्र द्वारा महा शिवरात्रि के त्योयहार के मद्देनजर नगर में एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया। शोभा यात्रा पीली कोठी से प्रारंभ होकर श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर के निकट से ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र बिजली न. 4 विबेक विहार पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ चेयरमैन पति भगवान दास सिंघल द्वारा किया गया। शोभायात्रा के समापन पश्चात विवेक बिहार स्थित सेवा केंद्र पर अनेक संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं भगवान् शिव का जन्म दिन मनाया गया। सेंटर संचालिका नीलम ने बताया कि शोभा यात्रा का मुख्य उदेश्य भगवान शिव का संदेश जन जन तक पहुचाना है एवं मनुष्य को विकारो से छुड़ाना है।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *