खुर्जा l ।भारत पुष्प। बड़ी होली स्थित श्री महामाया राजराजेश्वरी 84 घंटा मंदिर से भव्य बसंत विहार शोभा यात्रा का आयोजन पूर्ण विधि विधान से किया गया। समाजसेवी एवं भाजपा नेता राम दिवाकर एवं विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ सुधांशु दत्त शर्मा ने संयुक्त रुप से मां की पालकी की पूजा अर्चना आरती एवं नारियल भेंट कर यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में नगाड़े, बैंड बाजे, नफीरी और कीर्तन मंडलीयों के साथ धूमधाम से बसंत विहार यात्रा व्रहत् परिक्रमा मार्ग पर भ्रमण के लिए निकली । इस अवसर पर भगवती पुजारी, वैभव पंडित, मनीष चंद, मनीष जिंदल, सचिन दिवाकर, रितेश जिंदल, टीटू चौधरी, वासु जिंदल, सचिन शर्मा, व्योम, मनीष बंसल, लोकेश शर्मा, प्रिंस पाठक, अनिल मित्तल, शरद, लकी, अतुल, पंकज, नीरज शर्मा, निशांक, तरुण गर्ग, आदि सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए ।
![]()
