बुलंदशहर। भारत पुष्प। शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी जनपद पहुंची। जहां उन्होनें अपने निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में महिला मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत उपाध्यक्ष महोदया द्वारा वन स्टॉप सेंटर (One Stop Centre) का भी निरीक्षण किया गया। यहां महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रदान की जा रही सहायता सेवाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा अभिलेखों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सेवा गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के क्रम में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनपद के समस्त संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, शिकायत निस्तारण की स्थिति तथा विभागीय समन्वय जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त , जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा आदि  उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *