बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया था। उक्त माह में सरकार द्वारा निर्धारित की गई कार्ययोजना के अनुसार प्रस्तावित कार्यक्रमों का सफल आयोजन जिला प्रशासन व अन्य सम्बन्धित विभाग के माध्यम से सम्पन्न कराया गया। शनिवार को सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह प्रदीप चौधरी, विधायक सदर, बुलन्दशहर की अध्यक्षता में रोडवेज बस स्टैण्ड, बुलन्दशहर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नीतू शर्मा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), राजीव कुमार व प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक (यातायात), उप चिकित्साधिकारी, बुलन्दशहर, यात्रीकर अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, बुलन्दशहर /खुर्जा/सिकन्द्राबाद, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद्, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) व अन्य सम्बन्धी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं उपस्थित रहें। कार्यकम में उपस्थित एआरटीओ (प्रवर्तन), नीतू द्वारा कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथि को पुष्प व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आयोजित किये गये विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गयी। प्रदीप चौधरी, विधायक सदर, बुलन्दशहर द्वारा समापन समारोह में सड़क सुरक्षा विषय पर उपस्थित चालकों/परिचालकों एवं जन सामान्य को सड़क दुर्घटनाओं को कम किये जाने हेतु यातायात नियमों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। उक्त कार्यकम में उपस्थित विभागाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह में किये कार्यों के बारे में जानकारी दी गयी। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा सड़क सुरक्षा माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चालक/परिचालक/स्काउट कैडेट्स को स्मृति चिन्ह एवं प्रशास्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में बताया गया एवं परिवहन विभाग द्वारा माह के अन्तर्गत विभिन्न सड़क सुरक्षा मानकों यथा नो हैलमेट के 335, नो सीट बेल्ट के 157, मोबाईल फोन का प्रयोग में 51, ड्रंक ड्राइव-15, ओवरलोड़ में 49, गलत दिशा के अभियोग में 87 वाहनों के चालान किये गये। कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित सभी व्यक्तियों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गयी।
![]()
