–धार्मिक भजनों पर श्रद्धालु हुए जमकर झूमने को मजबूर
खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री गोवर्धन मंदिर में रंगभरनी एकादशी एवं आंवला एकादशी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री गोवर्धन मंदिर समिति (रजि०) के तत्वावधान में हुआ, जिसमें श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मंडल खुर्जा द्वारा प्रभु नाम संकीर्तन एवं होली मिलन समारोह की सुंदर प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर होली महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने जमकर रंग-गुलाल के साथ होली खेली और संकीर्तन में झूमकर नृत्य करते हुए भक्ति रस का आनंद लिया। भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं। मीडिया प्रभारी डीसी गुप्ता ने बताया कि भक्तगण होली के रंग में सराबोर होकर प्रभु नाम की मस्ती में ऐसे लीन हुए कि पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। संकीर्तन और नृत्य के संगम से मंदिर परिसर आनंद और उल्लास से गूंज उठा। कार्यक्रम में प्रमोद भारद्वाज गुरुजी, एडवोकेट प्रमोद भारद्वाज, चेतन अग्रवाल ‘चंचल’, सीपी वर्मा, अजय कौशल, मनीष तायल, विक्रम सिंह, बंटी सैनी, विकास वर्मा, डीसी गुप्ता, शेखर वर्मा, राकेश वर्मा, आशीष गुप्ता, राजीव वार्ष्णेय, एडवोकेट निमिष कुमार गर्ग, शकुल तायल, ममता अग्रवाल (एडवोकेट), मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
![]()
