बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत 1500 करोड की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण करने के लिए आज लोक भवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित किया गया। जनपद में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण निकुंज हॉल, नुमाइश मैदान में किया गया जिसमें योजना के लगभग 500 लाभार्थियों द्वारा उपिस्थत होकर मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया। कार्यक्रम में जनपद के उपभोक्ताओं को वित्तीय वर्ष 2025-26 में द्वितीय चरण में होली के पर्व पर निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर वितरित किये जाने के अन्तर्गत जनपद में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के कुल 385106 उपभोक्ताओं एक निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर/रिफिल वितरित किये जाने की कार्यवाही का जा रही है। आज कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रुति, विधायक स्याना देवेन्द्र सिंह लोधी, विधायक सिकन्द्राबाद लक्ष्मी राज सिंह ने योजना के लाभार्थियों को प्रतिकात्मक सब्सिडी के चैक एवं नए उपभोक्ताओं को किट वितरित की गई। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह, कनकना भट्टायार्च तथा जनपद के समस्त गैस वितरक उपस्थित रहे। कार्यक्रम  में उपभोक्आतों को यह भी जानकारी दी गई कि जिन उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी/आधार प्रमाणीकरण हो चुका है, उन्हें यह लाभ प्राथमिकता पर दिया जा रहा है, यदि कोई उपभोक्ता ईकेवाईसी/आधार प्रमाणीकरण नहीं करा पाया है तो रिफिल बुकिंग के समय ही सम्बन्धित गैस एजेंसी पर पहंुचकर अपना ईकेवाईसी/आधार प्रमाणीकरण उक्त योजना का लाभ ले सकता है। उपभोक्ता सर्वप्रथम अपने स्तर से उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर रिफिल प्राप्त करेगा, जिसके तीन से चार दिन के उपरान्त इस योजनान्तर्गत दी जाने वाली सब्सिडी उसके आधार प्रमाणित खाते में ऑयल विपणन कम्पनी द्वारा अंतरित की जाएगी। उक्त योजना के संचालन हेतु ऑयल कंपनियों से समन्वय स्थापित किये जाने, उपभोक्ताओं को उनके आधार बैंक से लिंक किये जाने हेतु बैंकों से समन्वय स्थापित किये जाने तथा लाभार्थियों को इस योजनान्तर्गत सिलेण्डर रिफिल एवं सब्सिडी की धनराशि प्राप्त करने में आ रही समस्याओं के समाधान एवं मानिटरिंग हेतु जनपद स्तर पर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है जिसमें सदस्य के रूप में मुख्य विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, वरिष्ठ निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान,आयल कम्पनियों के जनपदीय समन्वयक,समस्त उपजिलाधिकारीगण एवं लीड बैंक मैनेजर नामित हैं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *