सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल यूजीसी कानून का जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं। उसी क्रम में सिकंदराबाद देहात के थाना का ककोड़ क्षेत्र के क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्त्ता जिला अध्यक्ष जगवीर भाटी जिला प्रवक्ता नरेंद्र प्रताप सिंह को उनके आवास पर ककोड़ पुलिस ने नजद बंद कर दिया क्योंकि ये दोनों नेता दिल्ली जंतर-मंतर पर किये जा रहें यूजीसी कानून के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे इसलिए पुलिस ने इन दोनों को उनके आवास पर ही नजर बंद कर दिया और जिस कारण संगठन के कार्यकर्त्ताओं में भारी रोष व्याप्त हो रहा और सरकार की इस हठधर्मी व तानाशाही परं सवाल उठाए जा रहें हैं और कहा की सरकार पुलिस के दम पर जन आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है ।

सरकार ये जो यूजीसी वाला कानून लागू करने का प्रयास कर रही है वो एक काला कानून हैं और कहा कि अगर सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती हैं तो हमारा संघर्ष जारी रहेगा और जो हमको नज़र बंद किया गया है मगर समाज की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। इसी मौके पर संगठन प्रवक्ता नरेंद्र प्रताप ने कहा की सरकार की इस दमनकारी नीति का क्षत्रिय समाज विरोध करता है और हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जंतर-मंतर पर विरोध प्रकट करने जा रहे थे तभी जिला अध्यक्ष जगवीर भाटी को उनके आवास पर पुलिस ने रोककर बिठा लिया। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *