खुर्जा। ।भारत पुष्प। मंगलवार को एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई का तृतीय एकदिवसीय शिविर ग्राम उस्मापुर में एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ में प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या ने बताया कि आज उस्मापुर ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में प्री कैंप लगाया गया। जिसके प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं ने उत्तम स्वास्थ्य व मन मस्तिष्क की शुद्धता हेतु सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, सर्वांगासन, ताड़ासन, भुजंगासन, उत्तानपादासन, मत्स्यासन, चक्रासन, हलासन आदि योगासनों का अभ्यास किया। द्वितीय सत्र में स्वयं सेविकाओं ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा ग्रामवासियों को स्वच्छता का सन्देश दिया तथा स्वयं सेविकाओं ने ग्राम में शिक्षा का अधिकार तथा डिजिटल साक्षरता के लिए शिक्षा विषय पर जन जागरूकता रैली निकाली। सात दिवसीय विशेष शिविर का समस्त ग्रामवासियों को निमंत्रण दिया। तदनन्तर स्वयंसेविकाओं ने डिजिटल शिक्षा की उपादेयता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। खेल-कूद व जलपान के तृतीय एक दिवसीय शिविर का समापन हुआ।
![]()
