सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। रविवार की देर रात क्षेत्र के भजनलाल मंदिर में वैश्य समाज की उत्थान करने वाली अग्रसेन सेवा समिति ने भाजपा द्वारा नियुक्त नगर अध्यक्ष त्रिवेशराम गुप्ता व मनोनीत जिला प्रतिनिधि निधी गर्ग का भव्य स्वागत सत्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रसेन जी महाराज वं मां सरस्वती की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया और उसके बाद वंदे मातरम गाया गया। इस मौके पर अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता, शिवप्रकाश काका, अशोक सिंघल, त्रिवेश राम गुप्ता ऊषा बंसल, निधी गर्ग मंचासीन रहें। सभी मंचासीनों ने अपने-अपने सुविचार रखते हुए कहा की हम लोगों को एकजुट होकर रहना चाहिए। नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष त्रिवेशराम गुप्ता ने कहा कि मुझे जो हौदा भाजपा द्वारा दिया गया है मैं उसका निर्वाह ईमानदारी व मेहनत से करुंगा और नगर वासियों के हर एक कार्य में हमेशा साथ खड़ा नजर आऊंगा और विकास कार्यों में सहयोग करुंगा। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश अग्रवाल व अध्यक्षता मोहनलाल गुप्ता ने की।
![]()
