–भूमफियाओं की नजर शीतला माता की भूमि पर
–दबंगों ने मंदिर की भूमि पर स्थापित की बाबा साहेब की मूर्ति
–मूर्ति देखकर भडके ग्रामीण
–सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात
खुर्जा। ।भारत पुष्प। थाना क्षेत्र के ग्राम किला मेवई में सदियों पुराना माता शीतला का मंदिर स्थापित है जो लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। मंदिर के पास बेशकीमती भूमि है जो मंदिर द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु छोड रखी है। परंतु दबंग व भूमफियाओं की नजर मंदिर की भूमि पर लगी रहती है। इसमें सिर्फ पुरूष ही शामिल नहीं है वरन महिलायें भी इस कृत्य में शामिल हैं। इसी को लेकर सोमवार की देररात्रि मंदिर की भूमि पर कब्जा करने के इरादे से दबंग भूमफियाओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा को स्थापित कर दिया। प्रातः के समय ग्रामीणों के वहां पहुंचने पर उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो ग्राम में हल्ला मच गया और खबर आग की तरह फैल गई। खबर के फैलते ही सनातनी मौके पर पहुंच गये। वहीं प्रशासन को इसकी जानकारी मिलते ही आनन फानन में एसडीएम सीओ कोतवाली प्रभारी व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मूर्ति को हटाने के लिए कहा गया परंतु मौके पर महिलायें डट गईं और प्रशासनिक अधिकारियों से बहस करने लगी। जिस पर मौके पर पहुंचे एसपीआरए डॉ० तेजवीर सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन का आदेश है कि बिना परमिशन के कोई भी मूर्ति स्थापित नहीं हो सकती है।
प्रशासन का सख्त रवैया देखकर भूमफियाओं ने मौके से प्रतिमा को हटा लिया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन भूमफियाओं की नजर काफी समय से मंदिर की भूमि पर है पहले भी इन लोगों के द्वारा मंदिर की 20 हजार ईटों को उठाकर उनका अवैध खरंजा लगा दिया गया था। खरंजा हटाने के आदेश के बावजूद इन लोगों द्वारा खरंजा नहीं हटाया गया है। लोगों का कहना है कि यह भूमफिया मंदिर की भूमि को कब्जाना चाह रहे हैं।
![]()
