–आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शिकारपुर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। 16 अप्रैल 26 को जिला बुलंदशहर के तहसील शिकारपुर क्षेत्र में एक पीडी़ता ने एक युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया की 16 अप्रैल 26 को शिकारपुर थाना पर एक पीडी़ता ने तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया की एक युवक ने उसको नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म / बलात्कार किया है पीडी़ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच पड़ताल करायी जा रही है।
बताया गया कि ये दोनों आपस में एक-दूसरे को जानते है।
![]()
