–समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ने विपक्ष पर साधा निशाना

खुर्जा: ।भारत पुष्प। केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। यह बात समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ने नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर जारी राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कही। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर देश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। सदन में जो स्थिति बनी, वह केवल एक विधेयक से जुड़ा मामला नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी की आशाओं, आकांक्षाओं और अधिकारों से संबंधित विषय है। डीसी गुप्ता ने विपक्ष के रुख की आलोचना करते हुए कहा कि यह विधेयक महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था। लेकिन विपक्ष के व्यवहार से यह प्रतीत होता है कि वे महिलाओं की समान भागीदारी को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति इस पूरे घटनाक्रम को समझ रही है और उचित समय पर इसका जवाब अवश्य देगी। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नारी शक्ति वंदन विधेयक भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। कहा गया कि लोकतंत्र में हर मुद्दे पर संवाद और सहमति आवश्यक होती है, लेकिन महिलाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में महिलाओं के अधिकारों और उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए सरकार और अधिक प्रभावी कदम उठाएगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *