बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एनसीईआरटी पुस्तक मेले का भव्य आयोजन प्रधानाचार्या सविता प्रजापति के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिला जज बुलंदशहर सीपी सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। सरस्वती वंदना की मनोहारी प्रस्तुति ने कार्यक्रम को गरिमामय बनाया। इस अवसर पर विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बुलंदशहर पीपी श्रीवास्तव ,अधिवक्ता पैनल से लोकेश कुमार शर्मा तथा एडीईओएस सतीश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए पुस्तकों के महत्व, नियमित अध्ययन की आदत तथा ज्ञानवर्धन में पुस्तकों की भूमिका पर प्रकाश डाला और छात्राओं को अधिक पठन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन नरेश कुमार, प्रवक्ता, जेपी जनता कॉलेज द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विशेष संयोजन मारुति एवं प्रतिमा अग्निहोत्री ने किया। खुशबू मित्तल, मंजू लता, लक्षिता, रजनी शर्मा सहित सभी शिक्षिकाओं का आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा। स्काउट-गाइड के बच्चों ने भी अनुशासन एवं सहयोग से कार्यक्रम को ऊंचाई तक पहुंचाया।
![]()
